फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाने के विरोध में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बरवाला गांव के काफी संख्या में ग्रामीण सोमवार को कोताना रोड स्थित विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और गांव मेें मीटर लगाने के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय में तालाबंदी करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा गांव में पिछले कई माह से मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। कर्मचारी मीटर घर के बाहर लगा रहे हैं, इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा घर के बाहर लगे कुछ मीटरों को असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर चुके हैं, शिकायत करने पर उल्टा विद्युत निगम के अधिकारी ग्रामीणों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रहे हैं, इससे ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय में हंगामा कर तालाबंदी करने का भी प्रयास किया। इस दौरान कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने उन्हें समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसमें रामपाल, खेमचंद, वीरेंद्र, मुनेश, अश्वनी, तेजपाल, नवीन, सुरेश, सुदेश, रणधीर, विपिन, राजू, उपेंद्र प्रधान, रणवीर, देवेंद्र, जगमेहर, सूरजमल, मामू, शमशाद, सुभाष सिंह, राजेंद्र, कपिल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें