बड़ौत (बागपत)।
शाहमल क्रिकेट एकेडमी पर रविवार को जूनियर जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया । इसमें एनएस गेटवे क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान एकेडमी को मैच हराकर ट्राफी अपने नाम की।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जूनियर जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और ग्रोवेल स्कूल के प्रबंधक विश्वास चौधरी ने किया। मैच मेें एनएस गेटवे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की पूरी टीम 38.5 ओवर में मात्र 125 रन पर सिमट गई। इसमें प्रतीक ने 46, रितिक ने 30, विशाल त्यागी और गोपाल ने 20-20 रन का योगदान दिया। एनएस गेटवे की तरफ से विक्रांत चौधरी ने 6, अनिरुद्ध शर्मा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस गेटवे टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 37.2 ओवर में मैच जीत लिया। इसमें विनायक ने 48, विवेक ने 35, जतिन ने 25 और बिन्नी ने 10 रन का योगदान दिया। जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने मैन ऑफ दा मैच विक्रांत, बेस्ट बालर निशांत, बेस्ट फिल्डर देव, बेस्ट खिलाड़ी प्रतीक को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन कोच प्रतीक तोमर ने किया। इस अवसर पर शहनवाज खान, अर्पित, अक्षित, आदित्य और जिसान का योगदान रहा।