फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंडरपास में भरा पानी, कैसे गुजरें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बने अंडर पास में बारिश का पानी भरने से किसानों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर उनमें आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि दो दिन पूर्व क्षेत्र में कई दिनों तक भारी बारिश हुई थी, जिससे दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बने अंडर पास में काफी पानी भर गया था। तब से दिन बीत चुके हैं, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण अभी भी कई अंडरपास मेें गंदा पानी भरी हुए है। कई जगहों पर तो जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इस कारण किसानों को अंडर पास से निकलने को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस मामले में रेलवे प्रशासन के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर क्षेत्र के किसानों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस का कहना है कि शिकायत मिली है, संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है। शिकायत करने वालों में ओमप्रकाश, भूलन, प्रेमपाल, शौकेंद्र, जोगेंद्र, अमर पाल, हरवेंद्र, रामनाथ, सुभाष, सुनील, जयभगवान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें