फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामी से भड़की हरियाणा में हिंसा : सहेंद्र सिंह रमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की नाकामी से भड़की हरियाणा में हिंसा : विधायक
विज्ञापन

बागपत। छपरौली के रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और सरकार आंखें बंद किए बैठी है। भाजपा सरकार की नाकामी के कारण हरियाणा में इतनी बड़ी घटना हुई। सरकार को पंचकुला तक डेरा अनुयायियों को नहीं पहुंचने देना था।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक ने कहा गन्ना किसान परेशान हैं। मलकपुर मिल क्षेत्र के किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है। बेटियों की शादी और बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने में परेशानी हो रही है। तंग आकर अन्नदाता आत्महत्या के रास्ते पर निकल पड़ा है। प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में चूर है। अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग घरों में कैद हो गए हैं। आए दिन व्यापारियों से लूट, डकैती की वारदात हो रही हैं। हत्याएं होना को आम हो गया है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराध के साथ बेरोजगारी बढ़ रही है। विधायक ने कहा हरियाणा में जो हिंसा भड़की है वह सरकार की नाकामी है। धारा 144 लागू होने के बाद भी हजारों लोग पंचकुला पहुंच गए हैं। हिंसा से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी के लोग डरे और सहमे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए इमरान खान को पार्टी की सदस्यता दिलाई । इसमें ओमबीर तोमर, अश्वनी तोमर, नीरज पंडित, नगराध्यक्ष भूरू सभासद, कंवर पाल, निसार अहमद, नदीम खान, मंजूर अली, यासीन सलमानी, नौशाद अली, बिल्लू राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें