फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली रेल दुघर्टना के बाद भी सर्तक नहीं रेलवे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खतौली रेल हादसे के बाद भी रेलवे अफसर सतर्क नहीं है। अधिकारी अभी भी सिर्फ रूटीन चेकिंग कर ही खानापूर्ति कर रहे हैं। साथ ही ट्रैक का गहनता से निरीक्षण करने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं।
खतौली रेल हादसे में रेलवे अफसरों की लापरवाही उजागर होने के बाद रेलवे सुरक्षा इंतजाम पर भी सवाल उठ रहे है, लेकिन आए दिन होने वाले रेल हादसों से रेलवे अधिकारी सबक लेने को तैयार नहीं है। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर पूर्व में कई रेल हादसे होने से बचे हैं। इसके बाद भी रेलवे अफसर सतर्कता बरतना तो दूर की बात इस रूट पर गहनता से चेकिंग भी करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। केवल रूटीन चेकिंग कर ही इतिश्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत रेलवे स्टेशन पर शरारती तत्व सक्रिय है, जो यात्रियों की जेब काटने से लेकर उनके सामान पर हाथ साफ तक करने से नहीं चूकते हैं। यही शरारती तत्व कई बार ट्रैक पर भी छेड़छाड़ करते देखे गए हैं, इन तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। जीआरपी थाना प्रभारी सुखपाल और एसएसआई अजय पंवार ने कहा शरारती तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंगलवार को भी छह बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें