फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंप ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देेकर गांव की राशन की दुकान के 16 अगस्त के प्रस्ताव को निरस्त कर सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में खुली बैठक में पुन: प्रस्ताव कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

लुहारी गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम अरविंद कुमार को बताया दो दुकानों का गांव में प्रस्ताव होना है। 12 जुलाई को बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच, परंतु कोई सहमति नहीं हुई। फिर अगस्त में खुली बैठक हुई। इसमें भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसके चलते डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद डीएम ने डीएसओ को गांव में पुलिस के साथ 16 अगस्त को ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और विकास खंड अधिकारी को साथ लेकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए, डीएम के आदेश के बाद भी दूसरी दुकान का अपने ही लोगों को नामांकन कराकर अपने लोगों के नाम करा दी। इस कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। कभी भी गांव में घटना हो सकती है। उन्होंने मांग की 16 अगस्त के प्रस्ताव को निरस्त कराकर सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में खुली बैठक में राशन की दुकान पारित किया जाए। इसमें राजीव, सत्यवीर, देवेंद्र, विमास, गौरव, रणधीर, अशोक, राजपाल, रामपाल, राकेश, विपुल पंवार, गुरमीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें