फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का निकाली गई झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। निरपुड़ा गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गांव में कृष्ण भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली । छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं सिखाती है कि व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

योगी बाबा महेश नाथ के सानिध्य में शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने किया। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर गांव में विभिन्न मार्गों से होते वापस मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण, शिव परिवार, गणेश, हनुमान, राधा-कृष्ण समेत दो दर्जन मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। झांकियों के बीच-बीच में आधा दर्जन बैंड धार्मिक धुने बजाते चले। सबसे पीछे भगवान कृष्ण रथ पर विराजमान थे। इनकी श्रद्धालु जगह-जगह पूजा-अर्चना कर रहे थे। मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। छपरौली विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसमें बाबा भोलर, सोमपाल फौजी, मास्टर मांगेराम, हरबीर, कृष्णपाल, रामबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें