मुक्केबाजी में चमकी बागपत की बेटी
बागपत। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बागपत की बेटी शिवानी सैनी ने स्वर्ण पदक जीतकर गौरवान्वित किया। पदक विजेता को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया शिवानी का नेशनल के लिए चयन हो गया।
स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कक्षा नौ की छात्रा शिवानी सैनी ने मेरठ में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतियोगिता 10 से 13 अगस्त तक चली। शिवानी सैनी ने स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय लौटने पर छात्रा को सम्मानित किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय नायक, विकास सैनी, बबलेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, सुमित कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार, अजय राणा, रवि राणा, पंकज शर्मा, ब्रहम सिंह, आशीष कुमार, पवन कुमार आदि रहे।