फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त सड़को के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पूर्व फौजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़के ठीक कराने के लिए धरने पर बैठे पूर्व फौजी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर लौहड्डा गेट के पास गहरे गड्ढे और सड़क पर बने गड्ढों में भरे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व फौजी और कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने धरना शुरू कर दिया । पूर्व फौजी के आंदोलन के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुभाष कश्यप गड्ढा युक्त सड़क के किनारे मांगों से संबंधित तख्ती पर लिखी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़के कराने का ढोल पीट रहे हैं, वहीं बागपत जनपद की सड़कों का बुरा हाल है, जबकि जनपद की जनता ने भाजपा को सांसद और दो-दो विधायक दिए हैं। सरकार बार-बार घोषणा कर रही हैं, प्रदेश की अधिकांश सड़के ठीक करा दी। जबकि यहां की स्थिति विपरीत है। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर गहरे गड्ढे होने के कारण यहां से निकलने वाले वाहनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा जब तक सड़कों की मरम्मत नहीं होगी तब तक धरना चलेगा। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोगों ने पूर्व फौजी की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें