फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को लुभाने में दुटे राशन की दुकान के दोनों आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव में 28 जुलाई को सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन खुली ग्राम सभा की बैठक में होगा। राशन डीलर की दुकान के दोनों आवेदक गांववासियों को लुभाने के लिए मिठाई और शराब बांट रहे हैं। इसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने डीएम को शिकायत की तो डीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लुहारी गांव में 28 जुलाई को गांव की ग्राम सभा की खुली बैठक में जितेंद्र पुत्र महक सिंह और जितेंद्र पुत्र वेद सिंह के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन किया जाना है। इसे लेकर विपक्षी गांव में शराब, मिठाई व अन्य सामान व्यक्तियों को बांट रहे हैं। यदि कोई ग्रामीण उक्त सामग्री को नहीं लेता है तो हथियारों के बल पर उन्हें धमकाया जा रहा है। इससे गांव के लोग भयभीत हैं और इससे कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों आवेदकों को खुली ग्राम सभा की बैठक के दिन बाहर रखने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस को इस मामले में सुनिश्चित कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इन आदेशों को लेकर गांव के लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक कुमार, बिजेंद्र सिंह, विकास कुमार, तेजवीर, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें