फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान का गलत प्रस्ताव करने के मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। महावतपुर गांव मेें राशन की दुकान का गलत ढंग से प्रस्ताव करने और ग्राम प्रधानों को सीडीओ द्वारा बैठक लेने की झूठी सूचना देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को परियोजना निदेशक ने ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। उधर, बीडीओ ने भी नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व एडीओ पंचायत रणधोल ने महावतपुर गांव में तैनात ग्राम सचिव रेशु की अनुपस्थिति व बीडीओ प्रेमचंद को बिना सूचना दिए कोटेदार से रिश्वत लेकर राशन की दुकान का गलत ढंग से प्रस्ताव पारित करा दिया था। इसको लेकर ब्लाक पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। इसके उपरांत सोमवार को एडीओ पंचायत रणधोल ग्राम प्रधानों को सीडीओ द्वारा बैठक लेने की झूठी सूचना देकर ब्लाक पर बुलाया था। यहां पर सीडीओ व बीडीओ के न मिलने पर ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर कार्यालय पर तालाबंदी कर एडीओ पंचायत के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने ब्लाक कार्यालय का ौचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एडीओ पंचायत रणधोल सिंह सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। बाद में उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच की और गांव में जल्द से जल्द विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। उधर, पूरे प्रकरण को लेकर बीडीओ प्रेमचंद ने नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने बताया कि एडीओ पंचायत ने बिना सूचना दिए गलत ढंग से महावतपुर मेें राशन की दुकान का प्रस्ताव पारित करा दिया, जोकि नियम विरुद्ध है। इसके अलावा ग्राम सचिवों के साथ अभद्रता और बैठक के बहाने ग्राम प्रधानों को गुमराह किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि पूरा मामला फोन पर सीडीओ को अवगत कराया दिया गया है। रिपोर्ट भी भेज दी गयी है। एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वे तहसील दिवस में थे। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओ जयपाल सिंह, सुनील सौलंकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें