बड़ौत (बागपत)।
डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में बृहस्पतिवार को आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर मॉडल बनाए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य केके त्यागी, प्रबंधक दिनेश शर्मा व मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर छात्र मनु खोखर, अंजली तोमर, आशी, रिया, खुशी, उमंग, प्रिंस पाल, अभिजीत, चिराग, अक्षय, अनुराग, अस्मित, रक्षित, जयंत, सुमित ने अनुपयोगी प्लास्टिक और वस्तुओं से क्लीनर, पंखा, नाव, फ्लावर, पानी के प्रेशर से उड़ने वाले राकेट, पावर हाउस बनाकर दर्शकों का मन जीत लिया। विजेताओं को प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी और मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने सम्मानित किया। संचालन अदिति तोमर ने किया। इस अवसर पर राज कुमार शर्मा, धर्मबीर सिंह, नीरज, बृजेश तोमर, ममता, उमा, बीना पालीवाल, साक्षी, अपर्णा, अर्चना, कविता तोमर शामिल रहे।
दाखिला को उमड़ी भीड़
बड़ौत। एसपीएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन, असारा दिल्ली रोड निकट रमाला शुगर मिल मेें दाखिला कराने को लेकर अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचार्य डॉ. डी कुमार ने बताया जनपद के एकमात्र कॉलेज में बीईआईएड, बीएबीएड कोर्स की मान्यता है। कॉलेज में बीएड प्रवेश प्रक्रिया जारी है। छात्र-छात्राओं ने काउंटर पर पंजीकरण कराया। इसमें डॉ. प्रताप लोयन, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, गौरव राठी का सहयोग रहा।