फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव का धूमधाम से शुभांरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील क्षेत्र मेें शनिवार को वन महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए वन अफसरों ने जगह-जगह पौधे रोपित कर लोगों को जागरूक किया और इसमें सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद शान मौहम्मद कुरैशी, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल व वन रक्षक सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से पौधा रोपित कर किया। उन्होंने कहा कि आज लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते आए दिन पेड़ों का अंधाधुंध अवैध कटान कर रहे हैं। इससे पर्यावरण बिगड़ रहा है। इस दौरान तहसील परिसर में गुलमोहर, कंजी, कचनार, आवला, पिलखन आदि सहित 35 पौधे रोपित किए गए। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल व वन रक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि वन महोत्सव 7 जुलाई तक चलेगा। वन दरोगा साधुराम, विकास, मनोज, संजीव, विनोद, अमित शामिल रहे। डीएफओ अदिति शर्मा का कहना ने बताया कि वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें