जिला कोषाध्यक्ष बने राममोहन
बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच की बैठक में राममोहन गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष नामित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सतपाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिये पूरे जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल के आह्वान पर हर कस्बे में मंच का गठन किया जाएगा। एक माह में संगठन को जनपद में खड़ा किया जाएगा।
जिला महामंत्री आकाश कसंल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। भ्रष्टाचार का पूरा विरोध किया जायेगा और लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने व्यापारियों से मंच को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष राममोहन गुप्ता ने निष्ठा से दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतपाल ने की और संचालन आकाश ने किया। बैठक में महेश गुप्ता, नीरज जिंदल, डॉ. अनुराग मित्तल, अमरचंद जैन आदि उपस्थित रहे।