राशन डीलर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
औसिक्का गांव के लोग तहसील पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर राशन डीलर के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणोें के अनुसार गांव का राशन डीलर लोगों को राशन न देकर अनियमितताएं बरत रहा है। यदि उसकी शिकायत की जाती है तो वह अभद्रता करता है। कई बार उसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे गांव के लोग राशन लेने से वंचित है। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में दिलशाद, वसीम, भूरा, सनबीर, जलालू, फखरूदीन, वसीमा, नाजिया, जरीना, जाहिदा आदि शामिल थे।