फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड्डी टीम के खिलाड़ी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नेपाल में हुई इंटरनेशनल कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश की टीम के खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में वक्ताओं ने बताया कि नेपाल में 6 से 10 जून तक इंडो नेपाल इंटरनेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कबड्डी स्पर्धा में देश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में हिमांशु शर्मा ने रेडर की भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने हिमांशु को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, महामंत्री रवि पंवार, डा. राजीव गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य सेवकराम शर्मा, लोकदत्त, ऋचा शर्मा शामिल रहे। उधर, ग्राम पंचायत सचिवालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान दीपक शर्मा ने हिमांशु को सम्मानित किया। इस अवसर पर समय सिंह वर्मा, महंत, डा. साधुराम स्वामी, ओंकारदत्त शर्मा, राम सिंह, बाबूराम, सागर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें