फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में हुआ 69.25 प्रतिशत मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीसरे चरण के चुनाव में शनिवार को मतदाताओं ने काफी जोशोखरोश के साथ मतदान किया। बागपत में 72 फीसदी और छपरौली में मतदान का प्रतिशत 66.5 फीसदी रहा। तीसरे चरण का कुल मतदान 69.25 फीसदी रहा।कुल मिलाकर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

शनिवार को तीसरे चरण में बागपत और छपरौली विकास खंड में जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हुआ।

दूसरे चरण के मुकाबले तीसरे चरण में मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। निवाड़ा, सिसाना, सरूरपुर समेत कई स्थानों पर सात बजे से पहले ही बूथों पर लाइन लग गई। जबकि मीतली के कन्या पाठशाला में सबसे देर शाम सवा छह बजे तक मतदान होता रहा।

निवाड़ा, सरूरपुर, मीतली में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। इन मतदान केंद्रों के कई बूथों पर पहले दो घंटे में ही घंटे में 20 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया। हालांकि ढोढरा जैसे गांवों में मतदान का प्रतिशत दोपहर तक काफी कम रहा।
विज्ञापन


यहां एक बूथ पर दोपहर 11-12 बजे तक भी मात्र 4 प्रतिशत मतदान हो पाया। यहां बूथ दोपहर तक भी खाली रहे। दोपहर बाद बूथों पर भीड़ बढ़ती चली गई। बागपत ब्लाक में दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 47.3 प्रतिशत और शाम तीन बजे तक 62 प्रतिशत हो गया। शाम पांच बजे तक 72 प्रतिशत तक मतदान पहुंच गया।

छपरौली ब्लाक में 66.5 प्रतिशत पर मतदान हुआ। लोगों ने इस चुनाव में लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। बागपत में कुल 72 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि छपरौली में 66.5 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों ब्लाकों में मिलाकर तीसरे चरण का मतदान प्रतिशत 69.25 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें