बागपत। जिले में सोमवार को छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक मिले कुल संक्रमित लोगों की संख्या 9078 हो गई है। जबकि 35 केस एक्टिव हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों का सील कर दिया है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर आवागमन पर पाबंदी रहेगी। सर्विलांस की टीम को संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।