फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से 625 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
चांदीनगर थाने में अवैध शराब की पेटियों के साथ हिरासत में तस्कर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। थाना पुलिस ने खासपुर चौराहे से चेकिंग के दौरान हरियाणा से कैंटर में तस्करी कर लाई जा रही 625 अंग्रेजी शराब की पेटियां पकड़ ली। दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है, जिसे बिजनौर जिले के नजीबाबाद में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन

थाना पुलिस बृहस्पतिवार की सुबह खासपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आयशर कैंटर को रुकवा कर चेकिंग की गई तो उसमें से 625 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर कैंटर चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब हरियाणा से लाई जा रही थी, जिसे बिजनौर के नजीबाबाद में सप्लाई किया जाना था। पकड़े गए युवकों के नाम प्रदीप उर्फ सोनू कश्यप निवासी कोरड़या, जिला जींद, हरियाणा और मोहित निवासी कुटबा, मुजफ्फरनगर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें