फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने के बाहर खड़े वाहनों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने के बाहर खड़े वाहनों में लगी आग
विज्ञापन

बागपत। महिला थाने के सामने खड़े वाहनों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से पांच वाहन जल गए। ये वाहन विभिन्न मुकदमों से संबंधित थे और कई सालों से थाने के बाहर खड़े हुए थे।
शुक्रवार दोपहर चमरावल रोड स्थित महिला थाने के बाहर खड़े पांच वाहनों में अचानक आग लग गई, जिससे महिला पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच वाहन जल चुके थे। वाहनों के साथ चोरी के मामले में बरामद विद्युत केबल भी जल गया। महिला थानाध्यक्ष ने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने सिगरेट पीकर फेंक दी, जिस कारण आग लग गई। आग से जले वाहन विभिन्न मुकदमों से संबंधित थे। कोतवाली पुलिस ने इन्हें यहां खड़ा किया था। कई बार कोतवाली पुलिस को यहां से वाहन हटाने के लिए भी कहा गया, लेकिन वाहन नहीं हटाए गए। कोतवाली पुलिस को आग की जानकारी दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली में वाहन खड़े करने की जगह न होने के कारण महिला थाने के बाहर मुकदमों से संबंधित वाहनों को खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
आधा घंटे बाद फिर लग गई आग
बागपत। महिला थाने के बाहर वाहनों में लगी आग को दमकल विभाग की गाड़ी बुझा कर चली गई, लेकिन आधा घंटे बाद फिर से वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ओमपाल सिंह व महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें