फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन

बड़ौत। क्षेत्र में एक युवती मामा के प्रेम जाल में फंस गई और उससे शादी की जिद पर अड़ गई। युवती शामली के एक गांव की रहने वाली है, जबकि युवक दोघट क्षेत्र का रहने वाला है। शुक्रवार को जब दोनों बिनौली बस स्टैंड पर आए तो युवती के भाइयों ने दोनों को घेर लिया और जमकर पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। वहां भी युवती अपने मामा के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शामली के एक गांव की रहने वाली युवती इन दिनों चंडीगढ़ हरियाणा में रह रही है। उसका दोघट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। यह युवक उसका मामा लगता है। छह दिन पूर्व युवती अपने मामा के घर पर आ गई थी। शुक्रवार सुबह दोनों बड़ौत बिनौली बस स्टैंड पर किसी व्यक्ति से रुपये लेने आए थे तो वहां युवती के भाइयों और अन्य परिजनों ने उन्हें दबोचा लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए बिनौली-मेरठ मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में युवती के परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। युवती ने कहा कि परिवार के लोगों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। वह मामा के संग रहेगी, परिवार के साथ नहीं जाउगी। देर शाम तक युवती अपने प्रेमी मामा संग जाने पर अडी थी। इस संबंध में कोतवाल राकेश कुमार का कहना था कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें