फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा सप्तमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा सप्तमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

खेकड़ा। दुर्गा सप्तमी पर शहर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। शहर के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ, बाबा काले सिंह मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, सदा शिव शक्ति मंदिर, शिव मंदिर रटौल, मंशा देवी मंदिर बड़ागांव सहित सभी मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भजनों के बीच श्रद्धालु मां दुर्गे की पूजा अर्चना में लीन हो गए। दिन भर मंदिरो में पूजा अर्चना का कार्य विधिविधान पूर्वक चलता रहा। इससे मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठे। माहौल पूूरी तरह मां दुर्गामय होकर रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें