फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में चार हजार से अधिक कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण सात अप्रैल से शुरू होगा, जो तीन दिन चलेगा। इसमें चार हजार मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दो पाली में प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने का जिम्मा कर्मचारियों पर रहेगा। इसे देखकर अफसरों से लेकर सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले चरण में पीठासीन, प्रथम मतदान कर्मचारी और माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया। अब दूसरे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो अप्रैल से शुरू होगा जो चार अप्रैल तक चलेगा। सीडीओ ने बताया कि गेटवे इंटर नेशनल स्कूल में दो अप्रैल से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में पहले तीन 200 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण नौ बजे से शुरू होकर एक बजे तक चलेगा। इसी दिन 400 कर्मचारियों को प्रशिक्षण होगा जो दो बजे से छह बजे तक चलेगा। तीन अप्रैल को 400 से 600 कर्मचारियों को प्रथम पाली और द्वितीय पाली 600 से 800 कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। चार अप्रैल को प्रथम पाली में 800 से एक हजार को और द्वितीय पाली में एक हजार से अंत तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल को माइक्रो ऑब्जर्वर को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें