फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर लोगों को ऊर्जा निगम ने दी नॉन-स्टॉप सप्लाई की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने इस बार लोगों को नॉन-स्टॉप बिजली सप्लाई की सौगात दी। इतना ही नहीं किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुबह आठ बजे से ही बिजली दफ्तरों पर कर्मचारी तैनात रहे। बीच-बीच में निगम के एमडी, चीफ और एसई कर्मचारियों से रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन

वैसे तो आमतौर पर नगर व क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त मात्रा में सप्लाई दी जा रही है, लेकिन इस बार होली पर लोगों को ऊर्जा निगम ने नॉन-स्टॉप बिजली सप्लाई की सौगात दी। मंगलवार की देर शाम तक जहां कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे, वहीं बुधवार को बिजलीघरों व दफ्तरों पर कर्मचारी तैनात रहे। ताकि किसी अप्रिय घटना होने से पहले उस पर अंकुश लगाया जा सके। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि वैसे तो बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं की मदद के लिए एसई रामबीर सिंह का सीयूजी नंबर 9193330555, सहित एक्सईएन प्रथम, 9193330558, एक्सईएन द्वितीय 9412783580 के अलावा अन्य अधिकारियों के नंबर चस्पा कर दे गए। हेल्प लाइन व शिकायत नंबर 1912 में एक्टीव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें