फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा गांव में मावा बनाने की भट्टियों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह बिनौली थाना पुलिस के साथ धनौरा सिल्वरनगर गांव में मावा बनाने की भट्टियों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने चार भट्टियों से डेढ़ क्विंटल मिलावटी मावा, डालडा घी, रिफाइंड, मिल्क पाउडर आदि बरामद कर भट्टी पर कार्य कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागपत रमेश चंद, महीपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार चौरसिया बिनौली पुलिस को साथ लेकर सोमवार को धनौरा सिल्वर नगर गांव में पहुंचे और गांव में स्थित मावा बनाने की भट्ठियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इससे मावा भट्ठा संचालकों में अफरा तफरी मच गई और वे अपनी अपनी भट्ठी को छोड़कर भाग इधर उधर भाग गए। इस दौरान दौरान खाद्य सुरक्षा की टीम व पुलिस ने दिलशाद की भट्ठी से शहजाद, शारुख, आजाद, अली शेर की भट्ठा से अली शेर, इस्तिकार की भट्ठा से जावेद को हिरासत में लिया, जबकि याकूब की भट्ठा पर कोई नही मिला। टीम ने इन भट्टियों से करीब डेढ़ क्विंटल मिलावटी मावा, एक टीन डालडा घी, दो टीन रिफाइंड और दो बैग मिल्क पाउडर के बरामद कर उन्हें बिनौली थाने लेकर चले आए। इस दौरान राज्य सुरक्षा की टीम ने मावा, घी व रिफाइंड के नमूने भरे और बची अन्य वस्तु को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें