फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बूथ तैयार नहीं मिले, कई में फर्नीचर नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को डीएम के आदेश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने तहसील क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई बूथ तैयार नहीं मिले तो कई में फर्नीचर की कमी पाई गई। इस संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है। बूथों पर जन सुविधाएं देने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। मंगलवार को डीएम के आदेशों पर ब्लाक क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित देशवाल और सहायक विकास अधिकारी जयपाल सिंह ने जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नेहरू रोड, नगरपालिका परिषद मेें बने बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मेें एक बूथ तैयार नहीं मिला, जबकि प्राथमिक विद्यालय नेहरू रोड पर फर्नीचर की कमी मिली। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित देशवाल ने बताया कि जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 7 बूथ बने हैं, छह बूथ तैयार हैं, मात्र एक बूथ बनाने की आवश्यकता है, क्योंकि एक बूथ को स्टोर रूम बना रखा है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय नेहरू रोड पर फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी, जल्द ही सभी बूथों पर जन सुविधाएं करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें