बंद होंगे जिले के 17 भट्ठे, एसडीएम जारी किया नोटिस
बागपत। जिले के 17 भट्ठे बंद मानक पूरे न करने पर बंद होंगे। एसडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। भट्ठा मालिकों द्वारा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति एवं वैध सहमति प्राप्त किए जाना स्थापित, संचालित तथा निर्धारित मानक को पूरा नहीं किया गया है।
जनपद में 245 गांवों में 500 से अधिक भट्ठे हैं। इनमें कुछ बंद हैं और काफी संख्या में संचालित हैं। भट्ठों द्वारा मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कारण एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) बढ़ते प्रदूषण को लेकर गंभीर है। निरंतर इसके लिए आदेश किए जा रहे है। कहीं रबड़ जलाई जा रही है तो कहीं अन्य प्रदूषण बढ़ाने वाली वस्तुओं को जलाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार भी संचालन नहीं हो रहा है। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने जिले में 17 भट्ठों को नोटिस जारी कर इन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं। अवगत कराया है कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति एवं वैध सहमति प्राप्त नहीं किए गए हैं। इसे देखते हुए उन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी मालिकों को तत्काल भट्ठों को बंद करने के लिए सख्त आदेश दिए है।
---------------
ये भट्ठे होंगे बंद
आर्य ब्रिक फील्ड डूंडा हेडा, हरिहंत ब्रिक फील्ड लधवाड़ी, अमित ब्रिक फील्ड अहैड़ा, आदित्य ब्रिक फील्ड मीतली, अंकुर ब्रिक फील्ड खेड़ा इस्लामपुर, आदेश ब्रिक फील्ड मनिहार बड़ी पिलाना, आकाश ब्रिक फील्ड डौलचा, अनिल ब्रिक फील्ड सरूरपुर कलां, पारसनाथ ब्रिक फील्ड लधवाड़ी, अनिल ब्रिक फील्ड फैजुल्लापुर, अमन ब्रिक फील्ड बिजवाड़ा, आदर्श ब्रिक फील्ड दोघट, एके भट्ठा कंपनी माखर, अनुज ब्रिक फीलड ककौर कलां, अनिल ब्रिक फील्ड सिरसली शामिल हैं।