बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना लेने से इंकार करने पर मंगलवार को कई गांव के किसानों ने रंछाड़ गांव में एकत्र होकर मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई।
मंगलवार को किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान गांव मेें स्थित मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। रविंद्र हट्टी ने कहा मलकपुर चीनी मिल ने सामान्य प्रजाति का गन्ना लेने से साफ इंकार कर दिया है, इससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। बार-बार इस संबंध मेें प्रशासनिक अफसरों सहित मिल प्रशासन के अफसरों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश पनपता जा रहा है और वे उग्र आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में रघुनाथ, वीर सेन, जयप्रकाश, होशियार, सुखपाल, राजपाल, विशपाल, सुनील, ओमवीर, रणवीर, संजीव, राज सिंह, मनोज, सुरेंद्र, बिजेंद्र, तेजपाल, लोकिंद्र, रविंद्र, चंद्रपाल शामिल रहे।