बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा देश, समाज और अपना उत्थान चाहते है तो बच्चों को इतिहास की जानकारी दें। वर्तमान में झूठ बोलना एक फैशन सा हो गया, दादा और परदादा के जमाने में मजाक में भी झूठ नहीं बोलते थे।
रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि शिष्यों के अंदर संस्कार दें। ऐसी शिक्षा दे जो बच्चों को रोजगार मिले, बागपत बेरोजगारी मुक्त हो सके। डिग्री के साथ हुनर दें, दिमाग और शरीर की शक्ति दें। कॉलेज में वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रबंधक समिति और अतिथियों ने महाविद्यालय के मेधावियों को सम्मानित किया। प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने कॉलेज की प्रगति आख्या को पढ़कर सुनाया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता विजयपाल तोमर ने भी पत्र के माध्यम से दस लाख रुपये निधि से देने की घोषणा की। संचालन डॉ. विद्योत्तमा और डॉ. अरविंद वर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, नवाब अहमद हमीद, प्रमोद राणा, अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, रघुवीर सिंह, सुनील, अजित चौहान, दानेश्वर राणा, मनोज, कैलाश चौहान, संजय, राजवीर, सुनील, योगेंद्र, सुधीर, आनंद पाल मौजूद रहे।
संसद सत्र और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
बागपत। एसपीआरसी कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने संसद सत्र के कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। इसमें पक्ष-विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दे उठाए गए है। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।