फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायतों पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कलक्ट्रेट और बागपत तहसील का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रख रखाव सही तरीके से रखने के निर्देश दिए। निर्वाचन नामावली का सत्यापन किया। उन्होंने मीतली में बन रहे गोवंश आश्रय केंद्र के निर्माण की प्रगति का भी लिया जायजा लिया और अवैध खनन की शिकायतों पर नाराजगी जताई। जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि पारदर्शिता बरती जाए। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुई। इसके बाद वह अभिलेखागार कक्ष पहुंचीं, यहां पत्रावली सुव्यवस्थित ढंग से नहीं रखी थी, जिस पर नाराजगी जताई। भूलेख के संबंधित कर्मचारियों की सर्विस बुक की जानकारी ली। नगर निकाय और नगर पालिका में चल रही कार्य योजनाओं के अलावा पं. दीनदयाल योजना एवं कान्हा योजना के बारे में जानकारी ली। आयुक्त ने कहा नगर निकायों में अच्छा कार्य होना चाहिए। जो पोर्टल के कार्य हैं, उन्हें गंभीरता के साथ समय से निस्तारित कराया जाए।
उन्होंने रिकॉर्ड रूम को देखा और एकल खिड़की का निरीक्षण कर चरित्र प्रमाणपत्र, पारिवारिक सदस्य प्रमाणपत्र, ठेकेदारी चरित्र प्रमाणपत्र के बारे में जानकारी ली। आयुक्त ने कहा सभी कोर्ट में लाइट का बेहतर प्रबंध कराया जाए। कलक्ट्रेट परिसर में कैमरों की संख्या बढ़ाने और जो कैमरे बंद पड़े हैं उन्हें भी चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आयुक्त ने खनन अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां पर खनन पट्टों के बारे में जानकारी प्राप्त की। खनन अधिकारी से कहा कि आए दिनों अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती हैं। ऐसी जानकारी जनपद से नहीं मिलनी चाहिए। जिला खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जो कमियां हैं, उनमें जल्द सुधार करें। अगर कोई कर्मचारी अपने कार्य के प्रति लापरवाही दिखाता है या कार्य को समय से अंजाम नहीं देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारित न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
मंडलायुक्त ने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। निर्वाचन सामग्री रख रखाव के लिए कमरों को साफ सुथरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निर्वाचन नामावली निर्वाचन संबंधित अभिलेख, वोट फार्मों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद बागपत ने 1027 मतदेय स्थल हैं, उन पर समस्त व्यवस्था समय से पूर्व हो जानी चाहिए। रैंप, पानी, लाइट की व्यवस्था आदि संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर अवश्य चेक कर लें। उन्होंने कहा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 नजदीक है, इसे मद्देनजर रख सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधित तैयारी में अवश्य जुट जाए। इसमें डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव, खेकड़ा एसडीएम पुलकित गर्ग, बड़ौत एसडीएम आशीष कुमार, ओसी आरविंद कुमार, गुलशन कुमार, तहसीलदार बागपत रामनयन सिंह मौजूद रहे।

बागपत तहसील में दुरुस्त मिलीं व्यवस्थाएं
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने बागपत तहसील का निरीक्षण किया, यहां व्यवस्थाएं ठीक मिली। इसके बाद मीतली गांव में बन रहे गोवंश आश्रय केंद्र निर्माण की जांच की। जल्द इसे पूरा करवाने के निर्देश दिए।

खेकड़ा प्रकरण में अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के नाम लिखित ज्ञापन जिला बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट प्रभारी अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा। जिला बार के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर और महामंत्री आजाद धामा ने आरोप लगाया कि एसडीएम खेकड़ा की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध वहां के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे हैं। न्यायालय का भी बहिष्कार किया हुआ है। दुुर्व्यवहार को लेकर भारी रोष है। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी उनके समर्थन में न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की। पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, नरेंद्र पंवार, इंद्र गिरि, संजय पंवार, महेश रंगा, धर्मेंद्र काठा, महेंद्र बंसल, मुनेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें