फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1404 कृषकों में 500 कृषकों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 17 बैंकों में 1404 वंचित किसानों आवेदन किया । इसमें अभी तक बैंक ने करीब 500 आवेदन पत्रों का सत्यापन किया है। इसमें केनरा, सिंडिकेट, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के सबसे अधिक आवेदन मिले। बैंक ऑफ इंडिया का केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में हेल्प डेस्क बनी है। इसमें जिले के 17 बैंकों के लिए 1404 कृषकों ने आवेदन किया। सबसे ज्यादा आवेदन केनरा बैंक 369, सिंडीकेट के 349, भारतीय स्टेट बैंक के 230, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के 171, पंजाब नेशनल बैंक के 74, जिला सहकारी बैंक 58 के सबसे अधिक आवेदन किए। सबसे कम बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई का एक-एक, बैंक ऑफ बड़ौदा के दो, आईडीबीआई के तीन, इंडियन बैंक के पांच, कार्पोरेशन बैंक के 11, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 15, यूनियन बैंक के 24, पंजाब एंड सिंध बैंक के 39, इलाहाबाद बैंक के 46 आवेदन प्राप्त हुए है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि 1404 आवेदनों में से करीब 500 आवेदनों का बैंकों ने सत्यापन कर दिया है। बाकी के लिए एलडीएम को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई के लिए कहा है। बैंकों से सत्यापन होने के बाद राजस्व विभाग से आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें