फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद से पहले चरण में पहुंची 1650 ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले को ईवीएम मशीन मिल गई हैं। हैदराबाद से 1650 बैलेट यूनिट, 1650 वीवी पिट और 25 कंट्रोल यूनिट मिली है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीनें भेजी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि हैदराबाद से नई ईवीएम मशीनें जिले के लिए भेजी गई है। इसमें 1650 बैलेट यूनिट, 1650 वीवी पिट और 25 कंट्रोल यूनिट मशीनें शामिल हैं। भाजपा, बसपा और रालोद के नेताओं की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों की सील खोली गई है। उन्होंने बताया कि मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखकर ईवीएम मशीनें चुनाव आयोग ने भेजी है। उन्होंने बताय कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने सामान की सील खोली गई है। इसके बाद मशीनों को सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें