फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में आधुनिक खेती की दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला लगेगा। कृषकों को आधुनिक कृषि और यंत्रों से परिचित कराया जाएगा। कृषि विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में मंडल स्तरीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में 21 से 23 दिसंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां पर कृषकों को आधुनिक कृषि और यंत्रों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ उन्नत फसल उत्पादन की जानकारी देंगे। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जोन स्तरीय कृषि मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, विभिन्न विभागों द्वारा चल रही योजनाओं का प्रदर्शनी, पशु पालन विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान, पशु आरोग्य शिविर, उन्नत नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के संसाधनों से आमंत्रित वैज्ञानिकों द्वारा कृषि उपयोगी नवीनतम जानकारी किसानों को दी जाएगी। उन्होंने मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें