फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने किसान को कुचला, विरोध में मेरठ मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर से कुचलकर किसान की मौत, मेरठ मार्ग जाम किया
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव में गेट के निकट कैंटर ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने मेरठ मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने निजी वाहन से पीछा कर कैंटर चालक को जौहड़ी गांव में पकड़ लिया। इसके बाद धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण कैंटर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिनौली निवासी किसान ओमपाल सिंह (65) पुत्र दरयाव सिंह साइकिल पर सवार होकर शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे बिनौली गेट के पास किसी काम से गए थे। मेरठ से बड़ौत जा रहे कैंटर ने किसान को कुचल दिया। किसान की मौत से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और मेरठ मार्ग जाम कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक ने कैंटर को बड़ौत की ओर दौड़ा दिया। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से पीछा कर कैंटर को जौहड़ी गांव में रूकवा लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। अंगदपुर जौहड़ी और बिनौली के ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चालक को पुलिस को सौंप दिया। नाराज लोगों ने किसान का शव बिनौली गेट के पास सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कैंटर मालिक को मौके पर बुलाया जाए।
विज्ञापन

----------------------
गम में डूब गया परिवार
बिनौली। किसान की मौत से परिवार गम में डूब गया। पत्नी बेदो, बेटे बिट्टू, पिंटू, मोनू, भाई कृष्णपाल, किरणपाल, यशपाल और बिजेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें