फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला कबड्डी खिलाड़ियों का प्रदेश की टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

गोरखपुर में हुई 64वीं प्रदेशीय कबड्डी चैंपियनशिप में टीकरी कस्बे की चार महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर चौथा स्थान प्राप्त किया। दो महिला खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

कोच मोनू कुमार राठी ने बताया कि 26 से 29 नवंबर तक चली इस चैंपियनशिप में टीकरी कस्बे की महिला कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पंवार, शबाना चौधरी, विनीता राठी, अंकुश राठी ने जनपद की टीम की तरफ से भाग लिया। चारों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। चयनकर्ताओं ने अंकुश राठी और साक्षी पंवार का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया। कस्बे में लौटने पर चारों खिलाड़ियों का लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर इकबाल सिंह, नरेंद्र, अश्वनी राठी, सुधीर पंवार, सकुरा, विनोद, मास्टर श्याम सिंह, सतबीर राठी, मदन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें