फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शिक्षा से होता है उजियारा : अजित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा शिक्षा से ही समाज की तरक्की होती है। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। लोगों को अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का चौधरी अजित सिंह ने ढिकौली गांव में पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना जरूरी है। तभी वह समाज के विकास में अपना योगदान कर सकेंगी। वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा खेलकूद, सेना, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में जिले की महिलाओं ने बाजी मारी है। बेटे और बेटी एक समान होते हैं। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। यह समाज में नई चेतना पैदा करेगा और महिलाओं के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, युवा अध्यक्ष वसीम रजा, ओमवीर ढाका और सुदेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें