फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार हेलमेट लगाएं, ट्रिपल राइडिंग न करें : सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि दुपहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट जरूरी हैं। नुकसान से बचने के लिए इसका पालन जरूर करें। युवा समाज को भी जागरूकता का संदेश दें।
विज्ञापन

भाजपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि ने हेलमेट का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इस कारण सभी नियमों का पालन करें। बाइक रैली में शामिल होने पहुंचे युवाओं से हेलमेट लगाने और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करने में कोई हर्ज नहीं है, इससे खुद की भी सुरक्षा होती है।


किसी ने पहना हेलमेट, किसी ने की अनदेखी
बागपत। रैली में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल दिखा। किसी ने हेलमेट पहना तो किसी ने भविष्य में नियमों का पालन करने की बात कही। बड़ौत चेयरमैन अमित राणा हेलमेट पहनकर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


84 वाहनों के चालान काटे
बागपत। यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 84 चालान काटे और 7600 रुपये वसूल किए। वहीं स्कूल-कालेजों में कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें