बागपत। बुधवार को 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले में आजादी का जश्न मनाने की तैयारियां की। प्रभात फेरी के बाद कलक्ट्रेट में झंडा फहराया जाएगा। डीएम स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित करेंगे। जिले की नोडल अधिकारी और परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला समारोह में मौजूद रहेगी। पुलिस लाइन से पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिले में पांच लाख से अधिक पौधरोपण किया जाएगा।
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाजारों में तिरंगों की खरीददारी की गई। शहर से लेकर देहात तक जश्न मनाने की तैयारी है। जिले के स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने बुधवार को ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग साइज के तिरंगे झंडों की खरीददारी की। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रिहर्सल की। बुधवार को शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। कलक्ट्रेट में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और पुलिस लाइन में एसपी जयप्रकाश झंडारोहण सुबह आठ बजे करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों के अलावा शिक्षण संस्थाओं में भी झंडा फहराया जाएगा। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिले की नोडल अधिकारी और परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला बागपत में समारोह में मौजूद रहेगी। पुलिस लाइन मेें होने वाले पौधरोपण की शुरूआत करेंगी। पांच लाख पौधरोपण किया जाएगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 विभागों को लक्ष्य दिया है।
क्रास कंट्री आज
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। कलक्ट्रेट से आरटीओ दफ्तर तक दौड़ होगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। दौड़ सुबह आठ बजे दौड़ शुरू होगी।
रोशनी से नहाए सरकारी भवन
बागपत। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सरकारी भवन, शहीद स्तंभ और राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों की मूर्तियों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। आकर्षक लाइटों से भवनों को सजाया गया।