फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी के प्रत्येक 20 किमी पर सेफ्टी ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केजीपी (कुंडली गाजियाबाद पलवल) एक्सप्रेस-वे पर हादसों की संख्या बढ़ने के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। प्रत्येक 20 किमी पर एंबुलेंस, क्रेन के अलावा सेफ्टी ऑफिसर भी तैनात किए गए हैं। हादसों या किसी अन्य गंभीर समस्या से बेहतर तरीके से निपटने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

उम्मीदों के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हरियाणा, पंजाब के वाहनों का दिल्ली पर बोझ कम होना शुरू हो गया है। लेकिन इसके साथ ही हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। समस्या से निपटने के लिए पिछले महीने ही दिल्ली में एनएचएआई, ठेकेदार कंपनी और जिन जिलों से एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है उनके अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए थे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक किशोर कान्याल का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के लिए कई सुविधाएं शुरू कर दी गई है। हेल्पलाइन 1033 के अलावा लगभग प्रत्येक 20 किमी पर एंबुलेंस, क्रेन और एक सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को हादसों या किसी अन्य परेशानी के समय बेहतर रेस्पांस देना है।

एक्सप्रेस-वे के खास तथ्य
लंबाई 135 किमी
बड़े पुल चार
छोटे पुल 46
रेल ब्रिज 08
इंटरचेंज 07
फ्लाईओवर 03
पैदल अंडरपास 151
वाहन अंडरपास 70
भूमिगत पुलिया 114
मुख्य टोल प्लाजा 02

बागपत के हिस्से में 20 किमी
बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवीकलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। मवीकलां में इंटरचेंज बनाया गया है, जिससे बागपत ही नहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और गाजियाबाद के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन


ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिस्टम
बागपत। एक्सप्रेस-वे पर वीएमएस, सीसीटीवी, वीआईडीएस, वार्निंग डिवाइस, ओवर स्पीड चेकिंग सिस्टम, वेट इन मोशन के अलावा फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क की सुविधा शुरू करने की कोशिशें की जा रही है। कंट्रोल रूम में सूचना उपलब्ध होंगी। जखौली में डिजीटल आर्ट गैलरी का कार्य तेज गति के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें