फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले बारात लेकर पहुंचा दुल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में शादी की तिथि से एक माह पहले दूल्हा बैंडबाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि आज ही शादी होनी चाहिए। पंचायत हुई, जिसमें निर्णय लिया कि एक माह बाद ही शादी होगी। इस पर बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे की युवती की शादी छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर गांव निवासी युवक से 21 जुलाई को होनी तय थी, लेकिन दूल्हा 21 जून को बैंडबाजों के साथ युवती के घर पर बारात लेकर पहुंच गया। बारात को देखकर युवती के परिजन चौंक गए। परिजनों ने दूल्हे पक्ष के लोगों से कहा कि शादी तो एक माह बाद है। अभी तक शादी की तैयारी भी नहीं की। दूल्हे पक्ष के लोगों ने कहा कि शादी के लिए 21 जून की तिथि बताई गई थी। जिस अनुसार हम बारात लेकर पहुंच गए। उन्होंने शादी कराने की मांग रखी। इसको लेकर हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान समाज के लोगों की पंचायत बुलाई। इसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लिया कि 21 जुलाई को शादी होगी। दूल्हे को बारात वापस लेकर जाना होगा। दोपहर दो बजे दूल्हा बारात वापस लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें