फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने फर्जी परीक्षक पकड़े जाने के प्रकरण में बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर देगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि बोर्ड परीक्षा में संयुक्त शिक्षा निदेशक को फर्जी कक्ष निरीक्षक मिले। उनके कहे अनुसार मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। डीएम को बताया कि वह और उसकी पत्नी गंभीर बीमारी से त्रस्त है। उक्त मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है। यदि इस दौरान कोई हादसा हो जाता है तो इसके जिम्मेदार संयुक्त शिक्षा निदेशक डीके शुक्ला होंगे। उनकी मानसिक के साथ आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर उसे दोषमुक्त किया जाए। चेतावनी दी एक सप्ताह में न्याय नहीं मिला तो वह पत्नी और बेटे के साथ भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें