बड़ौत (बागपत)। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्रीे अनिल खेड़ा ने कहा कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर बूथ संपर्क अभियान के साथ मतदाता पुनर्निरीक्षण का सघन अभियान चलाएं। इससे पार्टी मजबूत होगी।
भाजपा ने विधानसभा स्तर पर मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान और बूथ संपर्क अभियान की तैयारी को लेकर एक फार्म हाउस में कार्यशाला आयोजित की। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय खोखर ने की । इसमें बतौर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्रीे अनिल खेड़ा ने कहा चुनाव में जितनी महत्वपूर्ण भूमिका मतदाता और मतदान की होती है, उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका मतदाता सूची अथवा वोटर लिस्ट की होती है। इसलिए हमें मतदाता पुनर्निरीक्षण का सघन अभियान चलाना होगा ।
बागपत के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिस बूथ की मतदाता सूची, जितनी निरीक्षण से दुरुस्त होगी, उस बूथ की जीत भी उतनी ही मजबूत होगी । अत: हमें अपने अभियानों को मजबूती से धरातल पर लागू कर 2019 में पुन: बागपत लोकसभा की जीत को ऐतिहासिक बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी । जिला अध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि संगठन के आयामों की मजबूती करने के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे । बैठक में मतदान केंद्र को क्षेत्र व ब्लॉक के हिसाब से सरलीकरण कर पुनर्गठन के लिए कार्य करने की भी चर्चा की ।
इस कार्यशाला में जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, जिला विस्तारक नितिन शर्मा, जिला महामंत्री रविंद्र राठी, जिला मतदाता प्रमुख सूरजपाल सिंह, विधानसभा मतदाता प्रमुख मनोज आर्य, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, सुरेंद्र तोमर जिले के मंत्री अनीता देवी, प्रियंका आर्य मंडलों के अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर राहुल तोमर ठाकुर सुधीर सिंह आदि उपस्थित रही। ब्यूरो