फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी ने तालाब की भूमि पर स्वीकृत रास्ते को किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव में विधायक निधि से रास्ते का निर्माण रोक दिया। डीआरडीएम के परियोजना निदेशक (पीडी) ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से प्रथम किस्त में जारी धनराशि को वापस करने के निर्देश दिए हैं। कुछ ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर रास्ते का निर्माण करने की शिकायत की ।
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा की निधि से पाबला बेगमाबाद में संजय से राजीव के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य स्वीकृत हुए। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को जिम्मेदारी दी। निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी की । ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर रास्ते का निर्माण कराने का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। आरोप लगाया कि नियम विरुद्ध रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि तालाब की भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं हो सकता है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद स्थलीय जांच कराई और अभिलेखों का निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखों में तालाब अंकित मिला। यहां पर रास्ते का निर्माण नहीं हो सकता है। निर्माण कार्य को निरस्त किया गया है। पीडी एमएल पटेल ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभाव जारी की गई प्रथम किस्त की धनराशि को वापस करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें