फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को साधने में जुटी रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद ने युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगा। इस अभियान की रालोद ने बृहस्पतिवार से सूप गांव से शुरूआत कर दी। रालोद की टीम गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ेगी।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर जनपद मेें युवा कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई। टीम के सदस्यों को युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान का श्रीगणेश बृहस्पतिवार को प्रदेश के उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, रालोद नेता सतेंद्र प्रमुख के नेतृत्व में शुरू किया। रालोद नेताओं ने सूप गांव में पहुंचकर युवाओं के साथ बातचीत की और बताया कि रालेाद में ही उनका हक है। युवा वर्ग भाजपा की चाल मेें न आए। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिला । शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर भटक रहा है और अपराध की दुनिया मेें उतरने को मजबूर हो रहा है। सूप गांव के युवाओं ने रालोद में आस्था जताई और कहा अब भाजपा की चाल मेें आने वाले नहीं है। इस मौके पर रक्षित, सौरभ, प्रवीण, अमन, राहुल, मनोज, विक्की, कुलदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें