फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बावली गांव के पास ट्रैक्टर चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सहारनपुर के नौगांवा निवासी नवाब पुत्र सत्तार और उसका तहेरा भाई जुनैद मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली में कोयले की राख लेकर सहारनपुर से बागपत आ रहे थे। ट्रैक्टर को नवाब चला रहा था। जब दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बावली गांव के पास पहुंचे तो चालक नवाब चलते ट्रैक्टर पर बराबर में झुक कर ट्रॉली के पहिए देखने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए उसके ऊपर से उतर गए। जुनैद ने किसी तरह ब्रेक लगाकर ट्रैक्टर को रोका। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नवाब को उठाकर जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें