फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी-जीव विज्ञान की 18 सौ कॉपियां का मूल्याकंन अभी शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शिक्षकों के अभाव में श्री यमुना इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन में इंटर के जीव विज्ञान और हिंदी की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन पूरा नहीं हो पाया है। करीब 18 सौ उत्तर पुस्तिकाओं अभी शेष हैं। शनिवार तक 98.10 प्रतिशत कार्य समाप्त कर दिया। वहीं बड़ौत में मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

वित्त विहीन शिक्षकों के बहिष्कार के कारण मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हुआ। इधर-उधर से शिक्षकों की व्यवस्था की गई। हिंदी और जीव विज्ञान के शिक्षक देरी से मिले। इस कारण 18 सौ उत्तर पुस्तिका जांच किए बिना रह गई हैं। श्री यमुना इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया कि करीब 18 सौ हिंदी और जीव विज्ञान की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बिना रह गई है। बाकी सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। यहां पर 98.10 प्रतिशत यानी 1.97 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि वित्त विहीन शिक्षकों के बहिष्कार के कारण थोड़ा कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन उसके बाद सभी व्यवस्था पूरा कर ली गई है। रविवार को सभी उत्तर पुस्तिकाओं को पूरा जांच लिया जाएगा। उसके बाद अपनी रिपोर्ट डीआईओएस दफ्तर में भेजी जाएगी। इसके अलावा बड़ौत में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें