अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे शिविर का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। छात्राओं ने शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। छात्रा वर्षा ने मां विषय पर कविता प्रस्तुत की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पा वर्मा और डॉ. निर्मला को बधाई दी। इसमें सुरेंद्र कुमार जैन, जितेंद्र कुमार जैन, सला जैन, मिथलेश बंसल, सुमन शर्मा, संजय सैनी, रामकिशोर, प्रेमवती, अनिल आदि का सहयोग रहा।