फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से मुलसम गांव में बच्चें नहीं जा पा रहें स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव की गलियों में गंदा पानी भरें होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि काफी दिनों से गांव की गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे गांव में संक्रमण रोग फैलने की आशंका फैल गई है और बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। प्राइमरी स्कूल के बाहर भी गंदा पानी भरा है। पानी भरने से गांव के 80 घर प्रभावित हो रहे है। इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना था कि गांव के प्रधान ने भी पिछले सात साल में इस समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने गांव में प्रदर्शन कर पानी निकासी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इनमें भूषण, राजेश, वीर सैन, राजपाल, धर्मपाल, धर्मवीर, मदन, देवेंद्र, ओमपाल, ओमप्रकाश, देवेंद्र देशपाल, बबलू, पवन, ओमप्रकाश, प्रेम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें