बड़ौत (बागपत)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक बीआरसी छपरौली परिसर में हुई, इसमें 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी में ब्लाक अध्यक्ष विक्रांत आत्रेय, ब्लाक संरक्षक संजीव कौशिक, महामंत्री गौरव कुमार, उपाध्यक्ष संदीप, उपाध्यक्ष विनीता तोमर, मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा का मनोनयन किया। इसमें संजीव कौशिक, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, सोमित, अंजलि, देवेंद्र, अंजु, निविश, रवीश, मोनिका, तौषी, बबीता आदि मौजूद रहे।