फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के भक्तों ने शुरू की नवरात्र की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के भक्तों ने शुरू की नवरात्र की तैयारियां
विज्ञापन

बागपत। रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसकी तैयारियां श्रद्धालुओं ने शुरू कर दी हैं। मां भगवती के नौ स्वरूपों पूजा अर्चना घरों में विधि विधान के साथ होगी। घरों में कलश स्थापना से लेकर माता की चौकी को सजाया जाएगा। नवरात्र में पूजा-अर्चना के लिए चुनरी, नारियल से लेकर अन्य सामग्री और सामान बाजार में सजने लगे हैं। मंदिरों में भी मां की आराधना की विशेष तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि रविवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसी दिन नए साल की शुरूआत होती है। साल में चार नवरात्रि होते हैं जिनमें से दो गुप्त नवरात्र होते है। चैत्र और आश्विन नवरात्र को हिंदू धर्म में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्र के दौरान लोग साफ-सफाई और खान-पान की चीजों का विशेष ध्यान रखते हैं। इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन 25 मार्च को होगी। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का ज्यादा महत्व होता है। माना जाता है इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरंभ होता है और ऐसे समय में मां काली की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है। नवरात्रि के दौरान नौ दिन व्रत किया जाता है। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। नवरात्र के एक दिन पहले दिन घटस्थापना की जाती है। इसके बाद लगातार नौ दिनों तक मां की पूजा व उपवास किए जाते है। दसवें दिन कन्या पूजन के बाद व्रत को खोला जाता है। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि मां भगवती के नौ स्वरूप मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि माता की पूजा अर्चना होगी। उधर, नवरात्रों को देखते हुए मंदिरों को भी दुल्हनों की तरह सजाया जा रहा है। विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिले के सभी मंदिरों में नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें